शिक्षक की हुई मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहेता चौक के निकट दो मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक सुबोध यादव नूतन नगर का रहनेवाले थे और चुरचू प्रखंड के बोदरा राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय में शिक्षक थे. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मरहेता चौक के निकट दो मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक सुबोध यादव नूतन नगर का रहनेवाले थे और चुरचू प्रखंड के बोदरा राजकीय प्राथमिक उच्च विद्यालय में शिक्षक थे. बताया जाता है कि वह स्कूल से ड्यूटी कर वापस नूतन नगर लौट रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना हुई. दूसरा मोटरसाइकिल चालक संतोष राम गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल संतोष राम को चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया है. वह बहरनपुर का रहनेवाला है. मृतक शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










