बास्केटबॉल में डीएवी हजारीबाग चैंपियन

Published at :28 Oct 2016 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
बास्केटबॉल में डीएवी हजारीबाग चैंपियन

हजारीबाग. डीएवी जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में हजारीबाग डीएवी की टीम चैंपियन बनी. बालक वर्ग में डीएवी हजारीबाग बनाम डीएवी विष्टुपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें डीएवी की टीम विजयी रही. वहीं बालिका वर्ग में भी डीएवी हजारीबाग ने डीएवी विष्टुपुर को हराया. विजेता एवं उपविजेता टीमों को विभावि […]

विज्ञापन
हजारीबाग. डीएवी जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक और बालिका वर्ग में हजारीबाग डीएवी की टीम चैंपियन बनी. बालक वर्ग में डीएवी हजारीबाग बनाम डीएवी विष्टुपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया. इसमें डीएवी की टीम विजयी रही. वहीं बालिका वर्ग में भी डीएवी हजारीबाग ने डीएवी विष्टुपुर को हराया. विजेता एवं उपविजेता टीमों को विभावि के कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. उन्होंने दोनों टीमों को शुभकामना दी.
डीएवी हजारीबाग की निरीक्षिका उर्मिला सिंह ने सफल आयोजन के लिए प्राचार्य अशोक कुमार समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की प्रशंसा की. प्राचार्य ने बताया कि बालिका वर्ग की टीम नेशनल के लिए जालंधर जायेगी, जबकि बालक वर्ग की टीम दिल्ली में टीम का प्रतिनिधित्व करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola