बुजुर्गों के साथ दीपावली मनायेंगे शहरवासी

Published at :27 Oct 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों के साथ दीपावली मनायेंगे शहरवासी

हजारीबाग : इस वर्ष दीपावली का पर्व शहरवासी बुजुर्गों के साथ मनायेंगे. ओल्ड एज होम कनहरी रोड में 30 अक्तूबर को दिन के 11 बजे से दीपावली महोत्सव मनाया जायेगा. कार्यक्रम के संयोजक गुरुदेव प्रसाद गुरुजी ने सभी धर्म सांप्रदाय, समाजसेवी, राजनीतिक, प्रशासनिक व न्यायिक पदाधिकारी, व्यवसायी और आम लोगों को सादे समारोह में आने […]

विज्ञापन
हजारीबाग : इस वर्ष दीपावली का पर्व शहरवासी बुजुर्गों के साथ मनायेंगे. ओल्ड एज होम कनहरी रोड में 30 अक्तूबर को दिन के 11 बजे से दीपावली महोत्सव मनाया जायेगा. कार्यक्रम के संयोजक गुरुदेव प्रसाद गुरुजी ने सभी धर्म सांप्रदाय, समाजसेवी, राजनीतिक, प्रशासनिक व न्यायिक पदाधिकारी, व्यवसायी और आम लोगों को सादे समारोह में आने का आग्रह किया है.
समारोह के मुख्य अतिथि शहर की 107 वर्षीय वृद्ध महिला होंगी. उसके हाथों आपातकालीन सेवा के लिए एक एंबुलेंस नि:शुल्क सेवा शुल्क के साथ उपलब्ध करायी जायेगी. वृद्धा आश्रम में रह रहे लोगों के लिए यह एंबुलेंस गुरुदेव प्रसाद ने भेंट किया है. एंबुलेंस सेवा नि:शुल्क लेने के लिए 06546-270444 दूरभाष पर फोन किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola