श्रमदान कर ग्रामीणों ने बनायी सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ सात माइल मोड से खरना दुर्गा मंदिर तक श्रमदान कर ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की. खरना के प्रेमचंद महतो ने बताया कि यह रोड अटका जीटी रोड तक जाती है. दस साल पहले सड़क का कालीकरण हुआ था. अब सड़क जर्जर है. इसकी मरम्मत ग्रामीणों के सहयोग से की गयी. […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ सात माइल मोड से खरना दुर्गा मंदिर तक श्रमदान कर ग्रामीणों ने जर्जर सड़क की मरम्मत की. खरना के प्रेमचंद महतो ने बताया कि यह रोड अटका जीटी रोड तक जाती है. दस साल पहले सड़क का कालीकरण हुआ था. अब सड़क जर्जर है.
इसकी मरम्मत ग्रामीणों के सहयोग से की गयी. इसमें खरना बेड़ा, सबलाडीह, बसरिया, बारा चलकरी इत्यादि गावों के ग्रामीण शामिल थे. इस पथ की मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधिओं एवं राजनेताओं से मांग की थी. इस दिशा में किसी ने पहल नहीं की.
निराश होकर ग्रामीणों ने सड़क बनाने की बीड़ा खुद उठायी. श्रमदान करनेवालों में करम महतो, नंदलाल यादव, थानेश्वर महतो, मनोज यादव, भीम महतो, जगदीश महतो, हीरालाल महतो, खीरोधर महतो, शिवा महतो, बिशुंधारी यादव, झल्लू पंडित, भेखलाल महतो, गुलाब महतो, प्रीतम महतो, नुनूचंद महतो व जीवाधन महतो आदि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










