मवि ढौठवा में छात्रवृत्ति वितरण में मनमानी

Published at :27 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
मवि ढौठवा में छात्रवृत्ति वितरण में मनमानी

कटकमसांडी : प्रखंड के मवि ढौठवा में छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. गांव के महादेव यादव समेत ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच की मांग की थी. जिला कल्याण पदाधिकारी के पत्रांक-883 के आलोक में इसकी जांच जेएसएस निर्मल सिंह बानरा ने की. उन्होंने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी है. रिपोर्ट में कहा […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : प्रखंड के मवि ढौठवा में छात्रवृत्ति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. गांव के महादेव यादव समेत ग्रामीणों ने उपायुक्त से जांच की मांग की थी. जिला कल्याण पदाधिकारी के पत्रांक-883 के आलोक में इसकी जांच जेएसएस निर्मल सिंह बानरा ने की.
उन्होंने जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय पंडित द्वारा राशि का भुगतान मनमाने तरीके से किया गया है. भुगतान पंजी में छात्रों का फरजी हस्ताक्षर भी है. पत्र में
कहा गया है कि 91,193 रुपये का भुगतान किया गया है. ढौठवा के पूर्व मुखिया राजकुमार यादव ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय द्वारा भेजी गयी जांच रिपोर्ट में डीसी से कार्रवाई की मांग की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola