डीएवी में बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल जोनल स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक भीमसेन टुटी ने खेल ध्वज फहरा कर किया. प्रतियोगिता दोनों दिनों तक चलेगी. मौके पर टीम के खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से हम सिर्फ शारीरिक स्तर पर ही फिट नहीं रहते हैं, बल्कि हमारी मानसिक […]
विज्ञापन
हजारीबाग : डीएवी पब्लिक स्कूल जोनल स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक भीमसेन टुटी ने खेल ध्वज फहरा कर किया. प्रतियोगिता दोनों दिनों तक चलेगी. मौके पर टीम के खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलकूद से हम सिर्फ शारीरिक स्तर पर ही फिट नहीं रहते हैं, बल्कि हमारी मानसिक ताकत भी बढ़ती है.
विशिष्ट अतिथि पूर्व आइजी दीपक वर्मा ने बैलून उड़ा कर खिलाड़ियों को उत्साहित किया और अनुशासित होकर टीम भावना के साथ खेलने की सीख दी. डीएवी के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में एनआइटी जमशेदपुर, बरियातू, वेस्ट बोकारो घाटो, बोकारो सेक्टर-6, रजरप्पा, सीसीएल गिरिडीह एवं हजारीबाग की कलस्टर स्तर की विजेता टीमें भाग ले रही हैं.
मौके पर विद्यालय के जूनियर सेक्शन के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया. उद्घाटन के मौके पर नवोदय विद्यालय बोंगा के प्राचार्य एके प्रसाद, प्राचार्य यूपी सिंह एलएमसी के वाइस चेयरमैन रंजन जैन, तापस चक्रवर्ती व खलिद सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे. खिलाडि़यों के लिए रात को कैंप फायर का आयोजन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










