बड़कागांव में भाजपा की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 12:24 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन मुखिया भीखन महतो ने किया. बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी. वहीं बड़कागांव डाडीकलां गोलीकांड में मारे गये लोगों के आश्रितों को नौकरी वह मुआवजे की मांग की गयी. बैठक में कहा गया कि घटना […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव भाजपा मंडल कमेटी की बैठक मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन मुखिया भीखन महतो ने किया. बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी. वहीं बड़कागांव डाडीकलां गोलीकांड में मारे गये लोगों के आश्रितों को नौकरी वह मुआवजे की मांग की गयी.
बैठक में कहा गया कि घटना की समुचित जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को दी जायेगी. वहीं गोलीकांड में मारे गए लोगों के प्रति बैठक में सामूहिक तौर पर शोक संवेदना व्यक्त की गयी. बैठक में मंडल प्रभारी बालेश्वर कुमार सदस्य टुकेश्वर प्रसाद, आदित्य कुमार साहू, राजेंद्र गुप्ता, रामपति राम, जय नारायण प्रसाद, अरुण मालाकार, अमर कुमार पांडेय, जगदीश साहू , स्वरूप नारायण, प्रवीण कुमार, धनेश्वर, अजय कुमार, जीतन महतो, मनोज विश्वकर्मा, नवलेश यादव, नवीन सिंह, अशोक ठाकुर, सदानंद शर्मा, जीवन सिंह, गोपाल प्रजापति समेत दर्जनों थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










