अगेरवाटांड़ के कुएं में मिला शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2016 12:22 AM (IST)
विज्ञापन

खेती के लिए बीज खरीदने निकला था गोवर्धन बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के भगवाबागी निवासी गोवर्धन प्रजापति (50) का शव आज दोपहर 3.40 बजे अगेरवाटांड़ के कुएं में मिला. सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक की पत्नी बताया कि 25 अक्तूबर को गोवर्धन खेसारी का बीज खरीदने के लिए तीन बजे मोटरसाइकिल […]
विज्ञापन
खेती के लिए बीज खरीदने निकला था गोवर्धन
बड़कागांव. बड़कागांव थाना क्षेत्र के भगवाबागी निवासी गोवर्धन प्रजापति (50) का शव आज दोपहर 3.40 बजे अगेरवाटांड़ के कुएं में मिला. सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. मृतक की पत्नी बताया कि 25 अक्तूबर को गोवर्धन खेसारी का बीज खरीदने के लिए तीन बजे मोटरसाइकिल से मंगलवारी बजार कुम्हारडीहा के लिए निकला था, लेकिन सात बजे तक जब वह घर नहीं लौटा, तब उसकी खोजबीन शुरू की गयी. बाद में पता चला कि शव कुएं में है.
मामला हत्या का है या आत्महत्या की, पुलिस इसकी जांच कर रही है. मृतक की पत्नी के अनुसार उसके पांच संतान हैं. इनमें तीन लड़की (संगीता, ललिता व कंचन) व दो पुत्र (विकास व विनोद) है. इधर, मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाने के लिए मुखिया कैलाश कुमार राणा व पंसस के प्रतिनिधि सहेश कुमार समेत अन्य लोग पहुंचे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










