कार से विस्फोटक जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

चौपारण : चौपारण पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को अहले सुबह विस्फोटक से लदा एक वाहन को पीछा कर इटखोरी सीमा क्षेत्र से जब्त किया है़ पुलिस के अनुसार कार (जेएच-02-एजी-5438) को भद्रकाली मंदिर के पास से थाना के जेके सिंह ने पकड़ा है. कार में लदा 795 पीस जिलेटीन एवं छह किलो पोटास […]
विज्ञापन
चौपारण : चौपारण पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार को अहले सुबह विस्फोटक से लदा एक वाहन को पीछा कर इटखोरी सीमा क्षेत्र से जब्त किया है़ पुलिस के अनुसार कार (जेएच-02-एजी-5438) को भद्रकाली मंदिर के पास से थाना के जेके सिंह ने पकड़ा है. कार में लदा 795 पीस जिलेटीन एवं छह किलो पोटास लदा था.
विस्फोट को कोडरमा जिला के बथाम से सिमरिया-चतरा ले जाया जा रहा था़ पुलिस ने मौके से ही वाहन में सवार रामविलास यादव एवं उसके छोटे भाई अजय यादव (पिता-महावीर यादव) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस हिरासत में रामविलास यादव ने बताया कि उसका माइनिंग का खदान सिमरिया में चलता है़ खदान में उपयोग के लिए वह जिलेटीन एवं पोटास ले जा रहा था. थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है़ फिलहाल, गिरफ्तार लोगों ने विस्फोटक से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










