मची अफरा-तफरी, पुरानी बस स्टैंड में लगी आग

Published at :26 Oct 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
मची अफरा-तफरी, पुरानी बस स्टैंड में लगी आग

हजारीबाग : शहर स्थित पुरानी सरकारी बस स्टैंड के पीछे आग लग जाने से वहां अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि बस स्टैंड के पीछे पुराने टायर व ट्यूब रखे गये थे. किसी कारण से उसमें आग लग गयी. आग की लपट देख लोग बड़ी घटना की अंदेशा से भयभीत थे. घटना मंगलवार की […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर स्थित पुरानी सरकारी बस स्टैंड के पीछे आग लग जाने से वहां अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि बस स्टैंड के पीछे पुराने टायर व ट्यूब रखे गये थे. किसी कारण से उसमें आग लग गयी. आग की लपट देख लोग बड़ी घटना की अंदेशा से भयभीत थे. घटना मंगलवार की शाम करीब 5.15 बजे घटी. पूरे इलाके का माहौल धुआं से बदल गया.
इसकी सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची. उसके बाद दमकल कर्मियों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया. सूचना पाते ही डीसी रवि शंकर शुक्ला एवं एसडीओ अनुज प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे. आग कैसे लगी, इसकी जांच हो रही है. आग देख वहां से आनन-फानन से वाहनों को हटाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola