चरही में मारपीट के बाद महिला की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Published at :13 Oct 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
चरही में मारपीट के बाद महिला की हत्या, पति व ससुर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

चरही :चरही थाना क्षेत्र के चरही परियोजना उच्च विद्यालय के समीप चरही निवासी रकीबुल निशा (24) की गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना 11 अक्तूबर को तड़के चार बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार पूर्व से ही घर में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था. […]

विज्ञापन

चरही :चरही थाना क्षेत्र के चरही परियोजना उच्च विद्यालय के समीप चरही निवासी रकीबुल निशा (24) की गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना 11 अक्तूबर को तड़के चार बजे की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार पूर्व से ही घर में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था. 10 अक्तूबर की रात में भी परिवार में झगड़ा हुआ था. महिला की हत्या का आरोप उसके पति अमजद हवारी व ससुर इम्तियाज हवारी पर लगाया गया है. 11 अक्तूबर की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले को लेकर आरोपी पति अमजद हवारी व ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola