रामगढ़: वैशाख पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की विशेष पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

कैथा मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु व मुख्य पुजारी.

Ramgarh News: रामगढ़ के कैथा मंदिर में वैशाख पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलराम की विशेष पूजा हुई. भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और प्रसाद वितरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 26 स्थित कैथा मंदिर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही.

श्रृंगार और भोग का आयोजन

सुबह 9 बजे भगवान का भव्य श्रृंगार कर मिष्ठान और फल का भोग लगाया गया. इसके बाद दोपहर करीब साढ़े बारह बजे खीर और खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया.

कीर्तन-भजन से गूंजा वातावरण

अपराह्न 3 बजे से इस्कॉन की ओर से कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया. इस दौरान “हरे राम हरे कृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

सुंदरकांड पाठ का आयोजन

धीरज पाठक के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भक्ति भाव से कार्यक्रम में शामिल हुए.

प्रसाद वितरण में उमड़ी भीड़

संध्या साढ़े चार बजे से श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भोग ग्रहण किया. बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान का दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया.

पूर्णिमा का धार्मिक महत्व

मुख्य पुजारी भागवत नारायण चटर्जी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है. इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म और ज्ञान प्राप्ति हुई थी. उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार के रूप में भगवान जगन्नाथ की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है.

श्रद्धालुओं से की अपील

मुख्य पुजारी ने सभी श्रद्धालुओं से पूर्णिमा के दिन भगवान का दर्शन कर पुण्य लाभ लेने की अपील की. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola