झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Updated:
विज्ञापन
Saraikela Kharsawan News

अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Seraikela Kharsawan News: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, इस दौरान गुलदस्ता भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आज रविवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की. इस खास मौके पर उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी साथ मौजूद रहीं. मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया गया और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. 

अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान देश और झारखंड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. यह बैठक एक शिष्टाचार भेंट थी, जिसमें आपसी संवाद और विचार-विमर्श का आदान-प्रदान किया गया. अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उनका अभिवादन किया और उनके नेतृत्व की सराहना की.

राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही मुलाकात

इस मुलाकात को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है. फिलहाल, इस शिष्टाचार भेंट की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं. 

यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!

यह भी पढ़ें: झारखंड शिक्षक नियुक्ति में बड़ी कार्रवाई की तैयारी: दोषी अफसरों पर गिरेगी गाज, अयोग्य शिक्षकों की जाएगी नौकरी!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola