BTech कंप्यूटर साइंस से आगे निकला ये ब्रांच, प्लेसमेंट पैकेज 56 लाख का

Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 May 2026 11:38 AM

विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की AI Generated फोटो

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले छात्र कॉलेजों के प्लेसमेंट के बारे में अच्छे से जान लें. इंजीनियरिंग की बात करें तो छात्रों को सबसे ज्यादा कंप्यूटर साइंस ब्रांच पसंद आता है. हालांकि, बीटेक कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट अब एक नए ब्रांच में मिलने लगा है.

विज्ञापन

Best BTech Branch: बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग का क्रेज धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. राजस्थान के जयपुर में स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी MNIT Jaipur का प्लेसमेंट रिकॉर्ड इसी बात को साबित करता है. हाल ही के प्लेसमेंट डेटा से पता चलता है कि कुछ दूसरे ब्रांच (Best BTech Branch) भी CSE को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, बल्कि कई मामलों में आगे निकल रहे हैं.

MNIT Jaipur का प्लेसमेंट डेटा

जयपुर के MNIT के UG प्लेसमेंट आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 717 स्टूडेंट्स में से 567 का प्लेसमेंट हुआ, यानी करीब 79.08% प्लेसमेंट. औसत पैकेज 12.85 लाख और मीडियन 10 लाख का रहा. ये आंकड़े बताते हैं कि कॉलेज का ओवरऑल प्लेसमेंट काफी मजबूत है. लेकिन असली कहानी ब्रांच वाइज डेटा (Best BTech Branch) में छिपी है, जहां कुछ सरप्राइज देखने को मिलते हैं.

Best BTech Branch: कंप्यूटर साइंस से आगे निकला ये ब्रांच

Computer Science and Engineering में 110 में से 85 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ, यानी करीब 77.27%. इसका औसत पैकेज 19.80 LPA और सबसे ज्यादा पैकेज 64 LPA तक गया. ये शानदार आंकड़े हैं, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन Electronics and Communication Engineering (ECE) ने यहां बड़ा गेम खेल दिया.

BTech ECE में 103 में से 87 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ, यानी 84.47 है जो CSE से ज्यादा है. औसत पैकेज 16.21 LPA रहा और सबसे बड़ा पैकेज 56 LPA तक पहुंचा. प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में ECE ने CSE को पीछे छोड़ दिया.

अन्य ब्रांच का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

दूसरे ब्रांच की बात करें तो Mechanical Engineering ने सबसे ज्यादा प्लेसमेंट प्रतिशत 87.88% दिया, हालांकि इसका औसत पैकेज 10.74 LPA रहा. Electrical Engineering में 75.47% प्लेसमेंट और 14.73 LPA औसत पैकेज मिला, जो काफी अच्छा है.

MNIT Jaipur Placement Record

Chemical Engineering में 75.79% प्लेसमेंट और 10.23 LPA औसत पैकेज रहा, जबकि Civil Engineering में यह आंकड़ा थोड़ा कम यानी 68.66% रहा. Metallurgical Engineering में 80.41% प्लेसमेंट हुआ. Architecture and Planning में 80% प्लेसमेंट तो रहा, लेकिन औसत पैकेज सिर्फ 6.24 LPA था.

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद कैसे बनें प्रिंटिंग इंजीनियर्स, समय रैना ने ली है यही डिग्री

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola