भू-रैयतों को मुआवजा राशि देने की मांग

Published at :24 Aug 2016 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
भू-रैयतों को मुआवजा राशि देने की मांग

बरकट्ठा : बरकट्ठा उत्तरी जिप सदस्या कुमकुम देवी ने सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में भू-रैयतों को मुआवजा देने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने हजारीबाग उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलकर लिखित आवेदन दिया है. इसमें लिखा है कि बरकट्ठा एनएच दो से तेतरोन तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगभग 65 करोड रुपये की लागत से […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : बरकट्ठा उत्तरी जिप सदस्या कुमकुम देवी ने सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में भू-रैयतों को मुआवजा देने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने हजारीबाग उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिलकर लिखित आवेदन दिया है. इसमें लिखा है कि बरकट्ठा एनएच दो से तेतरोन तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगभग 65 करोड रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है़
सड़क चौड़ीकरण में जो भूमि ली जा रही है, इसका मुआवजा अब तक भू-रैयतों को नहीं दिया गया है़ सड़क निर्माण कार्य के संवेदक द्वारा बिना मुआवजा राशि दिये काम करवाने से भू-रैयतों में असंतोष है. उन्होंने उपायुक्त से भू रैयतों को जमीन की मापी करा कर शीघ्र मुआवजा राशि भुगतान व सड़क की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola