फैशन डिजाइनर का भगवा अवतार कायम, आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल का जलवा

Published by :Ravi Mallick
Published at :04 May 2026 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal Election Result 2026 Agnimitra Paul

आसनसोल विधायक अग्निमित्रा पॉल (Image: Instagram)

West Bengal Election Result 2026 Asansol Dakshin Seat: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट इस बार पूरी तरह स्टाइल vs स्ट्रगल की कहानी बना हुआ है. इस सीट पर BJP कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल का जलवा देखने को मिल रहा है. फैशन डिजाइनर रह चुकीं अग्निमित्रा पॉल की जीत साफ नजर आ रही है.

विज्ञापन

West Bengal Election Result 2026: आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट पर एक बार फिर से बीजेपी ने पकड़ बना ली है. इस सीट की मौजूदा विधायक अग्निमित्रा पॉल इस बार भी जीत की ओर बढ़ रही हैं. ताजा रुझानों (West Bengal Election Result) के मुताबिक 15 में से 13 राउंड की गिनती के बाद अग्निमित्रा पॉल करीब 108587 वोट के साथ आगे चल रही हैं. वहीं TMC के तपस बनर्जी करीब 71642 वोट पर पीछे हैं.

West Bengal Election Result 2026: कौन है अग्निमित्रा पॉल?

अग्निमित्रा पॉल का सफर सच में फिल्मी लगता है. एक इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर के तौर पर उन्होंने बड़ा नाम कमाया. वो Lakme Fashion Week जैसे बड़े मंचों पर काम कर चुकी हैं. साल 2019 में उन्होंने अचानक ग्लैमर की दुनिया छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना.

राजनीति में आने से पहले अग्निमित्रा ने श्रीदेवी, काजोल, मिथुन चक्रवर्ती और विवेक ओबरॉय जैसे बड़े सितारों के लिए कपड़े डिजाइन किए. लेकिन अब वही नजरिया उन्होंने राजनीति में लगाया, जहां उन्होंने लोगों की जरूरतों को समझकर काम करने की कोशिश की.

West Bengal Election Result 2026 Live Updates यहां चेक करें.

आसनसोल सीट के उम्मीदवार

लोकल कनेक्शन उनकी ताकत

अग्निमित्रा की सबसे बड़ी ताकत उनका लोकल कनेक्शन है. उनके पिता इलाके के जाने-माने डॉक्टर थे, इसलिए परिवार का नाम पहले से ही लोगों के बीच भरोसे का प्रतीक था. अग्निमित्रा ने खुद को कभी बाहरी चेहरा नहीं बताया, बल्कि हमेशा “आसनसोल की बेटी” के तौर पर पेश किया.

अग्निमित्रा को बीजेपी की सबसे आक्रामक महिला नेताओं में गिना जाता है. ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ उन्होंने हर मुद्दे पर खुलकर आवाज उठाई. विधानसभा से लेकर सड़क तक उनका बेबाक अंदाज हमेशा चर्चा में रहा. बता दें कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकारी बनाने जा रही है. अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की स्टार प्रचारक हैं.

यह भी पढ़ें: बंगाल में मतगणना से पहले बाजार में आ गयी ‘मोदीश्री’ और ‘जय बांग्ला’ मिठाई, क्या कड़वे चुनाव का अंत होगा मीठा?

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola