सारंडा में आईईडी ब्लास्ट में जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 May 2026 2:53 PM
ब्लास्ट में घायल हाथी
West Singhbhum News: सारंडा के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
राधेश सिंह राज की रिपोर्ट
West Singhbhum News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के सारंडा अंतर्गत आईईडी ब्लास्ट में एक जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत काफी खराब बताई जा रही है. हाथी को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग जुट गई है.
जंगल में मछली पकड़ने गए लोगों ने देखी घायल हालत
मिली जानकारी के मुताबिक, विगत रविवार की शाम उक्त घायल हाथी को जराइकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव के पास अंकुआ कंपार्टमेंट संख्या – 48 के जंगल में घायल अवस्था में मछली पकड़ने गए कुछ लोगों ने देखा था.उसके बाद इसकी सूचना विभाग को दी गई, तब जाकर विभाग हरकत में आया. वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले चिरिया ओपी थाना के पोंगा जंक्शन के पास के जंगल में ब्लास्ट की खबरें आई थी, संभवतः उसी ब्लास्ट में हाथी घायल हुआ है. जबकि मनोहरपुर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ . संजय घोलटकर की मानें तो हाथी पिछले कई दिन पहले घायल हुआ था.
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
इधर जानकारी के अनुसार हाथी जंगल में काफी बुरी हालत में है.वह ज्यादा चल – फिर पाने में असमर्थ है. उसकी बचने की संभावना काफी कम प्रतीत हो रही है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सारंडा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईइडी की चपेट में आने से 4 की संख्या में हाथियों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: राजनगर CHC में इलाज के नाम पर लापरवाही, टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी, मां-बच्चे की मौत
यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: नेतरहाट टनल रोड प्रोजेक्ट: विभाग को नहीं मिला कोई ‘योग्य’ कंसल्टेंट, अब नए सिरे से शुरू हुई विशेषज्ञों की तलाश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










