जुआ अड्डा पर छापा, 19 बाइक जब्त, एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जुआ अड्डा पर छापा, 19 बाइक जब्त, एक गिरफ्तार

इचाक पुलिस की कार्रवाई

विज्ञापन

इचाक. इचाक पुलिस ने शनिवार की रात कारीमाटी जंगल में अवैध रूप से संचालित जुआ अड्डा पर छापामारी की. इस दौरान ग्राम बरकाकला निवासी जुआरी नीरज कुमार मेहता (पिता तिलेश्वर मेहता) को गिरफ्तार किया. इसके अलावा 19 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया. थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि इस संबंध में इचाक थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त नीरज कुमार मेहता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कारीमाटी जंगल मे बड़े पैमाने पर जुआ संचालित होता है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापामारी की गयी. पुलिस के आने की भनक लगते ही जुआरी अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर भाग गये. भागने के क्रम में पुलिस के जवानों ने एक को धर दबोचा.

चोरी का जेनरेटर बरामद, दो गिरफ्तार

हजारीबाग. चोरी के जेनरेटर के साथ मुफ्फसिल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपियों में रोला गांव के गोलू कुमार और एक नाबालिग का नाम शामिल है. नाबालिग को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेज दिया है. दोनों पर कांड संख्या 73-26 के तहत मामला दर्ज है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कानी मुंडवार से एक जेनरेटर की चोरी 30 अप्रैल को हुई थी. मामले के अनुसंधान के क्रम में मुफ्फसिल पुलिस को जानकारी हुआ कि चोरी हुआ जेनरेटर रोला गांव में छुपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola