अतिक्रमणकारियों से वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई : सीओ

Updated:
विज्ञापन
अतिक्रमणकारियों से वसूली करने वालों पर होगी कार्रवाई : सीओ

चतरा मोड़ में अतिक्रमण और अवैध वसूली पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन

चौपारण. चतरा मोड़ में अतिक्रमण और अवैध वसूली के खिलाफ प्रशासन अब सख्त रुख अपनाने के मूड में है. सीओ संजय यादव ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय चला रहे होटल कर्मियों से मासिक किराया वसूलने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. कुछ लोगों का नाम आया है. जिसका सत्यापन किया जा रहा है. श्री यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी. कुछ दबंग लोग अतिक्रमणकारियों से हर महीने मोटी रकम वसूल रहे हैं. इस अवैध वसूली के कारण न केवल छोटे व्यवसायी आर्थिक शोषण का शिकार हो रहे हैं, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग रहा था. सीओ ने कहा कि यह पूरी तरह गैरकानूनी है. इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान चलाकर चतरा मोड़ के आसपास से अतिक्रमण हटाया जायेगा. पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है, जो इस अवैध धंधे में शामिल हैं. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कोई उनसे जबरन वसूली करता है, तो तत्काल प्रशासन को सूचना दें, कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola