पथ नर्मिाण में अनियमितता की शिकायत

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
पथ नर्मिाण में अनियमितता की शिकायत

पथ निर्माण में अनियमितता की शिकायतप्रतिनिधियों ने डीसी से की है शिकायत 8हैज8में- खराब पत्थर को दिखाते जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता व अन्यकटकमसांडी. कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में बन रही सड़क व गार्डवाल निर्माण में अवैध पत्थरों का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है. जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, मुखिया सुंदर […]

विज्ञापन

पथ निर्माण में अनियमितता की शिकायतप्रतिनिधियों ने डीसी से की है शिकायत 8हैज8में- खराब पत्थर को दिखाते जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता व अन्यकटकमसांडी. कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में बन रही सड़क व गार्डवाल निर्माण में अवैध पत्थरों का इस्तेमाल धड़ल्ले से हो रहा है. जिप सदस्य विजय सिंह भोक्ता, प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय, मुखिया सुंदर मुंडा, शेर मोहम्मद खान, पंसस जयमंगल उरांव, प्रदीप राम समेत नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत कमिश्नर और डीसी से की है. डाटो से कुरहागढ़ा तक पक्की सड़क व गार्डवाल निर्माण में जंगल से उत्खनित घटिया किस्म के पत्थर लगाये गये हैं. दो दिन पूर्व प्रमुख श्रीति पांडेय ने कमिश्नर वीणा श्रीवास्तव से इसकी शिकायत की. कमिश्नर ने दीपक कंस्ट्रक्शन के मुंशी को बुला कर डाटो गांव में फटकार लगायी. घटिया किस्म के पत्थर को हटाने का निर्देश दिया. बावजूद पत्थर नहीं हटा. उसी पत्थर से गार्डवाल व सड़क निर्माण का कार्य जारी है. जिस सदस्य विजय सिंह भोक्ता ने इस मामले को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola