भ्रष्टाचार करने के आरोप में पंचायत सचिव का तबादला

Updated:
विज्ञापन
भ्रष्टाचार करने के आरोप में पंचायत सचिव का तबादला

हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के बंदरबेला पंचायत की सचिव सपना राज को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उपायुक्त के आदेश पर विष्णुगढ़ प्रखंड में स्थानांतरित कर दिया गया

विज्ञापन

डीसी ने बीडीओ को दिया था जांच का आदेश पदमा. हजारीबाग जिले के पदमा प्रखंड के बंदरबेला पंचायत की सचिव सपना राज को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उपायुक्त के आदेश पर विष्णुगढ़ प्रखंड में स्थानांतरित कर दिया गया. ग्रामीणों और स्थानीय मुखिया विजय कुमार मेहता ने आरोप लगाया था कि सपना राज ने अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई सरकारी योजनाओं में लाभुकों से पैसे लिए. शिकायत मिलने पर तत्कालीन डीसी शशि प्रकाश सिंह ने बीडीओ को जांच का निर्देश दिया. एक सप्ताह तक लाभुकों से पूछताछ की बीडीओ ने आवास योजना के कोऑर्डिनेटर और अन्य कर्मियों के साथ पंचायत के कई गांवों में जाकर एक सप्ताह तक लाभुकों से पूछताछ की. दर्जनों लोगों ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ यह स्वीकार किया कि उनसे आवास आवंटन के लिए पैसे मांगे गये थे. ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने भी जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी.जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीसी ने सपना राज को पदमा प्रखंड से हटाकर विष्णुगढ़ प्रखंड में स्थानांतरित कर दिया. पेंशन योजना की भौतिक सत्यापन को लेकर बैठक चौपारण. झारखंड सरकार की सभी पेंशन योजना एवं मंईयां सम्मान योजना सत्यापन को लेकर दैहर पंचायत भवन में शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया ब्रह्मदेव भुइयां ने की. सत्यापन के दौरान पांच पेंशधारी मृत पाये गये. इसमें फागू सिंह मुड़िया, लीटारी भुइयां, सुखदेव प्रजापति दैहर, अवध सिंह, गुरीकला एवं लाटो भुइयां हथिन्दर के नाम शामिल है. बैठक में समाज सेवी नागेन्द्र कुशवाहा, अनिरुद्ध सिंह, रामाधीन महतो, शारदा देवी, केसरी देवी, रेखा देवी, जीया भारती, कंचन देवी सहित कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola