हजारीबाग: पुलिस महकमे में बदलाव, 39 पदाधिकारियों का ट्रांसफर

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Hazaribagh News: हजारीबाग पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए एसपी अमन कुमार ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से जयनारायण की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 39 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों, अंचल निरीक्षकों और सहायक अवर निरीक्षकों को नए पोस्टिंग जगह पर भेजा गया है.
कई प्रमुख थानों में बदलाव
तबादला सूची में सदर, विष्णुगढ़, बरही, पेलावल, दारू, चरही, केरेडारी, चौपारण, कटकमदाग, बरकठा, मुफ्फसिल, लोहसिंघना और महिला थाना समेत कई थाने प्रभावित हुए हैं. कई अधिकारियों को थाना प्रभार से हटाकर दूसरे अंचलों में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस केंद्र से भी कई पदाधिकारियों की अलग-अलग थानों में प्रतिनियुक्ति की गई है.
मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के मुताबिक पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार को बरही अंचल से सदर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं सुभाष सिंह को सदर से विष्णुगढ़ थाना, सपन कुमार महथा को एसटीएफ प्रभारी से बरही अंचल और अनिल कुमार को विष्णुगढ़ से पेलावल अंचल भेजा गया है. शाहिद रजा को बड़कागांव अंचल, बिमल लकड़ा को दारू अंचल और अमित खाखा को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा कई सहायक अवर निरीक्षकों और थाना प्रभारियों को भी नई जिम्मेदारी मिली है. अजीत कुमार-01 को चरही थाना, नेमधारी रजक को केरेडारी, सरोज सिंह चौधरी को दारू थाना, मुकेश कुमार सिंह को कोर्रा थाना तथा राणा भानु प्रताप सिंह को कटकमदाग थाना भेजा गया है.
महिला पुलिस पदाधिकारियों को भी नई पोस्टिंग
महिला पुलिस पदाधिकारियों में कुमारी राधा रागनी को महिला थाना बरही और किरण कच्छयप को महिला थाना सदर में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने-अपने वर्तमान थाना और ओपी का प्रभार सौंपकर योगदान देने तथा अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक
इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










