इलाजरत अज्ञात महिला की मौत

इलाजरत अज्ञात महिला की मौत चतरा. सदर अस्पताल में पांच दिन से इलाजरत अज्ञात महिला की मौत गुरुवार को हो गयी. शव को मुर्दा कल्याण समिति हजारीबाग भेज दिया गया. परिजनों के पहचान के लिए यहां 72 घंटे तक उसे एसी घर में रखा जायेगा. ताकि उसके परिजन पहचान कर सकें. इसके बावजूद पहचान नहीं […]
इलाजरत अज्ञात महिला की मौत चतरा. सदर अस्पताल में पांच दिन से इलाजरत अज्ञात महिला की मौत गुरुवार को हो गयी. शव को मुर्दा कल्याण समिति हजारीबाग भेज दिया गया. परिजनों के पहचान के लिए यहां 72 घंटे तक उसे एसी घर में रखा जायेगा. ताकि उसके परिजन पहचान कर सकें. इसके बावजूद पहचान नहीं होने पर अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. मालूम हो कि तीन अप्रैल को अव्वल मुहल्ला में सड़क दुर्घटना में उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया था. अस्पताल में लगातार तीन दिनों तक वह बेहोश रही. चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










