7.5 लाख छीन कर भागे बाइक सवार

हजारीबाग. फुटपाथ पर खरीदारी कर रहे थे सुरक्षाकर्मी हजारीबाग : अन्नदा चौक- कचहरी रोड पर गुरुनानक पार्क के निकट शनिवार दाेपहर 12.30 बजे बाइक सवार दाे युवकाें ने रायटर सेफ गार्ड प्राइवेट लिमिटेड के 7.5 लाख रुपये लूट लिये. यह राशि टाटा इंडीकेंस एजेंसी की थी. रुपये से भरा बैग रायटर सेफ गार्ड के जयनंदन […]
हजारीबाग. फुटपाथ पर खरीदारी कर रहे थे सुरक्षाकर्मी
हजारीबाग : अन्नदा चौक- कचहरी रोड पर गुरुनानक पार्क के निकट शनिवार दाेपहर 12.30 बजे बाइक सवार दाे युवकाें ने रायटर सेफ गार्ड प्राइवेट लिमिटेड के 7.5 लाख रुपये लूट लिये. यह राशि टाटा इंडीकेंस एजेंसी की थी. रुपये से भरा बैग रायटर सेफ गार्ड के जयनंदन प्रसाद मेहता के हाथ में था. उसके साथ कस्टाेडियन रमेश महतो भी था. गुरुनानक पार्क गेट के पास बाइक सवार दोनों युवक रुपये से भरा बैग झपट कर समाहरणालय की ओर फरार हो गये. बैग में नकद 5.5 लाख रुपये व भारतीय एक्सा और एचडीएफसी लाइफ के चेक थे.
गार्ड की बंदूक वाहन में थी : रायटर सेफ गार्ड के जयनंदन प्रसाद मेहता और रमेश महतो ने दाेपहर 12 बजे चेक से 5.5 लाख रुपये एक्सिस बैंक से निकाला. दोनों पैदल रुपये लेकर अन्नदा चौक आ रहे थे. रास्ते में फुटपाथ दुकान पर खरीदारी कर रहे थे.
इसी क्रम में छिनतई की घटना हो गयी. रायटर सेफ गार्ड का वाहन अन्नदा चौक पर खड़ा था.
गार्ड की बंदूक वाहन में रखी थी. यहां कस्टाेडियन विकास प्रजापति था. टाटा इंडिकेंस के हजारीबाग शहर व आसपास के इलाके में 11 एटीएम हैं. मार्खम कॉलेज के पास, हुरहुरू, इचाक, खीरगांव समेत अन्य एटीएम में रायटर सेफ गार्ड प्राइवेट लिमिटेड काे रुपये डालना था. इससे पहले ही छिनतई की घटना हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










