सीएम से मिलीं प्रियवंदा

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को समाजसेवी व जशपुर की िडप्टी मेयर प्रियंवंदा सिंह जूदेव ने औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू व स्व बसंत नारायण सिंह (हजारीबाग) की पौत्री प्रियवंदा सिंह ने मीसा बंदियों ( 1975 में मीसा एक्ट के तहत जेल गये आंदोलनकारियों […]
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास से मंगलवार को समाजसेवी व जशपुर की िडप्टी मेयर प्रियंवंदा सिंह जूदेव ने औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव की बड़ी बहू व स्व बसंत नारायण सिंह (हजारीबाग) की पौत्री प्रियवंदा सिंह ने मीसा बंदियों ( 1975 में मीसा एक्ट के तहत जेल गये आंदोलनकारियों ) के सम्मान के संबंध में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की. उन्होंने कहा कि जशपुर में शीघ्र मीसाबंदियों को सम्मानित किया जायेगा.
उन्होंने कहा कि उनके दादाजी स्वर्गीय बसंत नारायण सिंह भी बिहार जनसंघ के अध्यक्ष थे और मीसा एक्ट के तहत आपातकाल में जेल गये थे. जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रियंवदा सिंह झारखंड में भी वंचितों के उत्थान के लिए समाज सेवा करना चाहती हैं. मौके पर उनके बड़े भाई व भाजपा नेता उदयभान नारायण सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










