बंद होगा नगर क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय पतरातू

Published at :02 Feb 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
बंद होगा नगर क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय पतरातू

हजारीबाग : नगरपालिका क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का हाल ठीक नहीं है. बच्चों की संख्या कम हो गयी है. दर्जनों स्कूलों में शिक्षकों के अनुपात में बच्चे शून्य हैं. प्राथमिक विद्यालय पतरातू में दो शिक्षिका है. नामांकित बच्चों की संख्या नौ है. उपस्थित पांच या छह बच्चे हो रहे हैं. नगरपालिका अवर विद्यालय निरीक्षक अलख […]

विज्ञापन
हजारीबाग : नगरपालिका क्षेत्र के सरकारी स्कूलों का हाल ठीक नहीं है. बच्चों की संख्या कम हो गयी है. दर्जनों स्कूलों में शिक्षकों के अनुपात में बच्चे शून्य हैं. प्राथमिक विद्यालय पतरातू में दो शिक्षिका है.
नामांकित बच्चों की संख्या नौ है. उपस्थित पांच या छह बच्चे हो रहे हैं. नगरपालिका अवर विद्यालय निरीक्षक अलख निरंजन प्रसाद सिंह ने डीएसइ को पत्र दिया है. इसमें स्कूल को बंद करने की मांग की है. नामांकित नौ बच्चों को बगल के स्कूलों में स्थानांतरित करने की मांग की है.
निरीक्षण के बाद खुलासा : अलख निरंजन प्रसाद सिंह ने 28 जनवरी 2016 को स्कूल का निरीक्षण किया.वर्ग एक से पांच तक के स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या नौ बतायी गयी. निरीक्षण के दिन वर्ग एक-दो में एक-एक बच्चे उपस्थित थे. वर्ग तीन में तीन बच्चे, चार में शून्य, वर्ग पांच में एक बच्चा कुल मिला कर छह बच्चे उपस्थित पाये गये.
स्कूल का नया भवन : स्कूल का नया भवन बना है. स्कूल का रंग-रोगन किया गया है. एनटीपीसी कंपनी ने लाखों रुपये की लागत से छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय का निर्माण कराया है. खेल का मैदान भी है. लेकिन बच्चे इस स्कूल में पढ़ने नहीं आ रहे हैं. शिक्षा विभाग का स्कूल से जोड़ो सभी कार्यक्रम इस विद्यालय में अब फेल साबित हो रहा है.
वर्ष 2009 में सात स्कूल बंद : वर्ष 2009 में सात सरकारी स्कूल बंद कर दिये गये. स्कूल बंद करने का कारण शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थित का नहीं होना बताया. कुरैशी मकतब, कानी बाजार मकतब, बड़ा बाजार उर्दू, मध्य विद्यालय नगरपालिका, प्राथमिक विद्यालय हरनगंज, प्राथमिक विद्यालय सिरका एवं प्राथमिक विद्यालय रामनगर को बंद किया गया.
एक वर्ष से बंद है प्राथमिक विद्यालय बड़ा बाजार हिंदी : बच्चों की संख्या अचानक कम हो जाने से एक वर्ष से प्राथमिक विद्यालय बड़ा बाजार हिंदी बंद कर दिया गया है. स्कूल के मुख्यद्वार पर झाड़ी उग आयी है.
मध्य विद्यालय धर्मशाला में बच्चे नहीं : मध्य विद्यालय धर्मशाला में भी बच्चे नहीं पहुंच रहे हैं. एक-दो बच्चे स्कूल आते हैं. शिक्षा विभाग ने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति नहीं रहने की बात को गंभीरता से लिया है.
नगरपालिका अवर विद्यालय निरीक्षक अलख निरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्राथमिक विद्यालय पतरातू में शिक्षकों के अनुपात में बच्चे नहीं हैं.
स्कूल को बंद करने की मांग डीएसइ से की गयी है. स्कूल के बच्चों को बगल के मध्य विद्यालय हुरहुरू में स्थानांतरित करने की मांग की गयी है.
उचित कार्रवाई होगी : डीएसइ शिवेंद्र कुमार ने कहा कि समस्या से अवगत हूं. जो उचित कार्रवाई होगी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola