डीजे बजाने गये युवकों को पीटा, घायल

Published at :02 Feb 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
डीजे बजाने गये युवकों को पीटा, घायल

हजारीबाग : अरण्य विहार होटल हरनगंज में डीजे साउंड बजाने गये लोगों के साथ मारपीट हुई. जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों में सीतागढ़ के सुनील तिर्की, लालपुर चौक के नौशाद आलम, मुजफ्फर एवं एकराम का नाम शामिल है. गंभीर रूप से घायल सुनील तिर्की और नौशाद आलम को सदर अस्पताल में इलाज के […]

विज्ञापन
हजारीबाग : अरण्य विहार होटल हरनगंज में डीजे साउंड बजाने गये लोगों के साथ मारपीट हुई. जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों में सीतागढ़ के सुनील तिर्की, लालपुर चौक के नौशाद आलम, मुजफ्फर एवं एकराम का नाम शामिल है. गंभीर रूप से घायल सुनील तिर्की और नौशाद आलम को सदर अस्पताल में इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.
क्या है मामला : घायलों ने बताया कि अरण्य विहार होटल में शादी समारोह में सुनील तिर्की और नौशाद आलम डीजे साउंड बजाने गये थे. 31 जनवरी को रात 11 बजे डीजे साउंड बंद कर दिया गया.
वहां उपस्थित प्रकाश यादव, उदय कुमार, बीरू एवं गंगाधर ने पुन: डीजे साउंड बजाने के लिए कहा. एक घंटा तक पुन: डीजे बजाया गया. 12 बजे रात में डीजे बंद करने को लेकर उक्त लोगों ने सुनील तिर्की, नौशाद आलम, मुजफ्फर एवं एकराम के साथ मारपीट की. मारपीट की यह पहली घटना थी. दूसरी घटना नया बस स्टैंड के निकट हुई. तीसरी घटना मटवारी चौक के पास हुई. डीजे साउंड बजाने वाले अल्टो कार जेएच01बीबी/2786 से घर वापस जा रहे थे.
आरोपियों ने वहां भी मारपीट कर कार के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया. घायलों ने सदर पुलिस के पास फर्द बयान दर्ज कराया है. इसके अनुसार प्रकाश यादव, उदय कुमार, बीरू एवं गंगाधर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola