प्रेमनगर में हुई चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

चरही : चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर सीसीएल कॉलोनी में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सोमवार को हजारीबाग एसपी अखिलेश झा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गेस्ट हाउस से विगत 18-19 दिसंबर की रात दो लैपटॉप, चार मोबाइल व चार […]
विज्ञापन
चरही : चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर सीसीएल कॉलोनी में हुई चोरी मामले में पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सोमवार को हजारीबाग एसपी अखिलेश झा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चरही थाना क्षेत्र के प्रेमनगर गेस्ट हाउस से विगत 18-19 दिसंबर की रात दो लैपटॉप, चार मोबाइल व चार हजार रुपये नकद की चोरी हुई थी. चोरी के बाद प्रेमनगर कॉलोनी व आसपास क्षेत्रों में डर का माहौल बना हुआ था. चरही पुलिस उक्त चेारी मामले के जांच में जुटी हुई थी.
जिसमें पुलिस द्वारा कांड का उदभेदन किया गया. एक फरवरी को चोरी में संलिप्त तीन अपराधी को अपने-अपने घर से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें केदला डायल कॉलोनी निवासी विजय कुमार, कुजू बोंगाबाग बस्ती निवासी लालमुनी राय व गिद्दी निवासी शमीम खान को दो लैपटौप, दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया गया. एसपी अखिलेश झा ने कहा कि ये लोग पहले भी अपराधिक मामले में जेल जा चुका है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










