संपन्नता के लिए वित्तीय प्रबंधन जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

एसबीआइ मुख्य शाखा का वित्तीय प्रबंधन जागरूकता शिविर लगा हजारीबाग : सिविल कोर्ट के न्याय सदन में एसबीआइ मुख्य शाखा की ओर से वित्तीय प्रबंधन जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में बैंक ने अपने ग्राहकों को वित्तीय प्रबंधन करने की जानकारी दी. शिविर के उद्देश्य पर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने विस्तार से […]
विज्ञापन
एसबीआइ मुख्य शाखा का वित्तीय प्रबंधन जागरूकता शिविर लगा
हजारीबाग : सिविल कोर्ट के न्याय सदन में एसबीआइ मुख्य शाखा की ओर से वित्तीय प्रबंधन जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में बैंक ने अपने ग्राहकों को वित्तीय प्रबंधन करने की जानकारी दी.
शिविर के उद्देश्य पर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने विस्तार से प्रकाश डाला. एसबीआइ के मुख्य प्रबंधक सैय्यद नजीब मुजतबा ने ग्राहकों को बताया कि वह अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए बैंक का उपयोग किस तरह कर सकते हैं. उन्होंने लोन लेने एवं उसका उपयोग किस प्रकार करें कि अपने आर्थिक विकास के साथ-साथ बैंक का कर्ज वापसी किस प्रकार संभव हो की जानकारी दी.
उन्होंने बिना पेंशन वाले जॉब में लगे लोगों को सरकार एवं बैंक की ओर से जारी पेंशन योजना लेकर रिटायरमेंट के बाद के जीवन को किस प्रकार सुखमय बना कर रख सकते हैं के बारे में भी बताया. उन्होंन म्यूच्य्अल फंड से होनेवाले फायदे, हेल्थ इंश्योरेंस केसीसी, क्रेडिट कार्ड के महत्व, होनेवाले कई लाभ को भी ग्राहकों के सामने विस्तार से रखा. शिविर में एसबीआइ के शक्ति सिन्हा, एसबीआइ जेनरल इंश्योरेंस के संदीप सिन्हा, रंजीत कुमार पिंटू, डौली खलखो, एसबीआइ लाइफ के कुमार गौरव ने भी अपने विचार रखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










