बरही में भाजपा नेता के घर डकैती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2016 12:40 AM (IST)
विज्ञापन

बरही (हजारीबाग) : भाजपा किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष बंधन यादव के घर से डकैताें ने 14 हजार नकद सहित जेवर लूट लिये. घर के बाहर बंधन यादव के भतीजे रामकिशोर यादव से डकैतों का सामना हुआ. डकैतों ने उसे गोली मार दी. डकैतों ने इससे पहले बराकर नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास ठेकेदार […]
विज्ञापन
बरही (हजारीबाग) : भाजपा किसान मोरचा के जिला उपाध्यक्ष बंधन यादव के घर से डकैताें ने 14 हजार नकद सहित जेवर लूट लिये. घर के बाहर बंधन यादव के भतीजे रामकिशोर यादव से डकैतों का सामना हुआ.
डकैतों ने उसे गोली मार दी. डकैतों ने इससे पहले बराकर नदी पर निर्माणाधीन पुल के पास ठेकेदार के आदमी रोहन यादव की बाइक छीन ली थी. सुबह बाइक मिल गयी. घटना बरही से 32 किमी दूर तेतरिया भंडारो गांव में बुधवार की रात लगभग 9.30 बजे घटी. डकैताें की संख्या पांच थी.
बंधन यादव उस समय घर पर नहीं थे. घर के अन्य पुरुष भी गांव में ही एक श्राद्ध व कीर्तन कार्यक्रम में रामसेवक मोदी के यहां गये हुए थे. डकैतों ने रिवाल्वर दिखा कर बंधन यादव की पत्नी उर्मिला देवी, दोनों बहु प्रीति देवी व ममता देवी सहित घर की सभी महिलाओं को दो कमरे में बंद कर दिया.
हल्ला करने पर गोली मारने की धमकी दी. सूचना मिलने पर हजारीबाग एसपी अखिलेश झा घटनास्थल पर पहुंचे हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा के बरही प्रखंड प्रतिनिधि गणेश यादव तेतरिया भंडारो पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










