हजारीबाग का जवान नक्सली हमले में शहीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : बुधवार को पलामू में भाकपा माओवादी द्वारा किये गये विस्फोट में हजारीबाग का जवान संटू रजक (पिता स्व महावीर रजक) शहीद हो गया. मृत जवान हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक के पास का रहनेवाला था. मौत की खबर गुरुवार को परिजनों को दी गयी. जिसे सुन कर परिजनों का बुरा हाल है. पत्नी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : बुधवार को पलामू में भाकपा माओवादी द्वारा किये गये विस्फोट में हजारीबाग का जवान संटू रजक (पिता स्व महावीर रजक) शहीद हो गया. मृत जवान हजारीबाग शहर के इंद्रपुरी चौक के पास का रहनेवाला था. मौत की खबर गुरुवार को परिजनों को दी गयी. जिसे सुन कर परिजनों का बुरा हाल है. पत्नी सुनीता ने बताया कि उसके पति संटू रजक की बहाली 1999 में सिपाही में हुई थी. 2011 से पलामू के छतरपुर थाना में कार्यरत थे.
पांच जनवरी को परिवार के लोगों से मिलने हजारीबाग आये थे. संटू रजक को तीन बेटी सुजाता,पुष्पा और रीना और एक पुत्र शनि रजक है. बूढ़ी मां भी है. पत्नी ने बताया कि पति तो देश के लिए शहीद हो गये. अब हमारे और बच्चों का परवरिश कैसे होगा. शव को लाने के लिए हजारीबाग से परिजन रांची रवाना हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










