योजना बनाओ अभियान रथ रवाना

Published at :23 Jan 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाओ अभियान रथ रवाना

पंचायत स्तर पर 23, 24 व 25 जनवरी को त्रिदिवसीय कार्यशाला बरही़ : योजना बनाओ अभियान के तहत पांच दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुआ़ अब पंचायत स्तर पर 23, 24 व 25 जनवरी को त्रिदिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा़ पंचायत स्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण लोगों को योजना बनाने की जानकारी दी जायेगी. उन्हें योजना […]

विज्ञापन
पंचायत स्तर पर 23, 24 व 25 जनवरी को त्रिदिवसीय कार्यशाला
बरही़ : योजना बनाओ अभियान के तहत पांच दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुआ़ अब पंचायत स्तर पर 23, 24 व 25 जनवरी को त्रिदिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा़ पंचायत स्तरीय कार्यशाला में ग्रामीण लोगों को योजना बनाने की जानकारी दी जायेगी.
उन्हें योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा़ योजना बनाने का काम 26 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा़ प्रत्येक गांव व टोलाें में एक सौ की आबादी पर ग्राम विकास की योजनाएं बनायी जायेगी़ पंचायत स्तर पर कार्यशाला को सफल बनाने के लिए बरही प्रखंड कार्यालय परिसर से एक प्रचार रथ निकाला गया़ प्रखंड प्रमुख मंजू देवी व उपप्रमुख सिकंदर राणा ने प्रचार रथ को प्रस्थान करवाया. मौके पर सभी रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थ़े यह रथ सभी पंचायतों का भ्रमण करेगा़
रथ पर मौजूद लोग ग्रामीणों को योजना बनाओ अभियान की जानकारी देंगे. पंचायत स्तरीय कार्यशाला में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे़ इसके लिए पंचायत प्लानिंग दल का गठन किया गया है़ दल में दो वार्ड सदस्य स्वंय सहायता समूह की दो महिलाएं, पंचायत सेवक अथवा रोजगार सेवक शामिल किये गये है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola