तीन बाइक की चोरी

Published at :22 Jan 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
तीन बाइक की चोरी

हजारीबाग : मोटरसाइकिल चोर गिरोह ने एक माह के भीतर दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी की घटना काे अंजाम दिया है. प्रतिदिन मोटरसाइकिल चोरी की घटना से लोग परेशान हैं. मोटरसाइकिल चोरी, गृहभेदन एवं अन्य अपराध की घटना पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अखिलेश कुमार झा ने तीन टीओपी को प्रभावशाली बनाया. सभी […]

विज्ञापन
हजारीबाग : मोटरसाइकिल चोर गिरोह ने एक माह के भीतर दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी की घटना काे अंजाम दिया है. प्रतिदिन मोटरसाइकिल चोरी की घटना से लोग परेशान हैं.
मोटरसाइकिल चोरी, गृहभेदन एवं अन्य अपराध की घटना पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अखिलेश कुमार झा ने तीन टीओपी को प्रभावशाली बनाया. सभी संसाधनों से लैस टीओपी पुलिस के हवाले किया गया. वार्ड पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी. बावजूद बाइक चोरी की घटना में लगातार वृद्धि हो रही है.
गुरुवार को शहर के तीन जगहों पर से तीन बाइक की चोरी हो गयी. इसमें प्रधान कैफेटेरिया के निकट खड़ी मोटरसाइकिल (जेएच02भी/ 5156) की चोरी हो गयी. यह मोटरसाइकिल चुरचू इचाक के राजदेव राम की है. मोटरसाइकिल चोरी की दूसरी घटना बैंक ऑफ इंडिया के निकट हुई. घटना में मोटरसाइकिल (जेएच02एए/ 4869) की चोरी हुई. यह मोटरसाइकिल रंजीत कुमार की है. तीसरी मोटरसाइकिल चोरी नवाबगंज मुहल्ले से हुई.
यहां से रोमी गांव के द्वारिका साव की मोटरसाइकिल (जेएच02आर/ 5575) की चोरी हो गयी. तीनों बाइक के संचालकों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola