गांव की योजना गांव में बनेगी: मंत्री

Published at :21 Jan 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
गांव की योजना गांव में बनेगी: मंत्री

हजारीबाग : योजना बनाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से सदर प्रखंड के भेलवारा पंचायत भवन में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित की गयी. इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय शामिल हुए. मौके पर मंत्री ने कहा केंद्र सरकार के निर्देश पर झारखंड में गांव की योजना गांव में बनाने के लिए अभियान चलाया […]

विज्ञापन
हजारीबाग : योजना बनाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन की ओर से सदर प्रखंड के भेलवारा पंचायत भवन में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित की गयी. इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय शामिल हुए. मौके पर मंत्री ने कहा केंद्र सरकार के निर्देश पर झारखंड में गांव की योजना गांव में बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सभी पंचायतों को 14वें वित्त आयोग द्वारा राशि मुहैया करायी गयी है.
उन्होंने कहा कि मनरेगा के आधार पर गांवों में ग्रामसभा के माध्यम से जरूरत अनुसार प्राथमिकता के आधार पर योजना बनेगी. योजना चयन में ग्रामीणों की भूमिका होगी. ग्रामसभा में चयनित योजना की अनुशंसा मुखिया करेंगे. उन्होंने कहा कि राशन कार्ड मामले का निष्पादन 31 जनवरी तक कर दिया जायेगा. जिनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है, वे अपना आवेदन 31 जनवरी तक कर दें. वहीं विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि पहले योजनाएं ऊपर से नीचे थोप दी जाती थी.
उसमें स्थानीय लोगों के आवश्यकता का ध्यान नहीं रखा जाता था, लेकिन इस अभियान के तहत योजना का निर्माण व चयन ग्रामीण अपने अनुसार करेंगे. इससे विकास कार्य में तेजी आयेगी. उन्होंने ग्रामीणों से जल संचय के लिए योजना बनाने का आह्वान किया. डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिला के सभी प्रखंडों व पंचायतों में निर्धारित समय में अनुश्रवण दल का गठन, प्रशिक्षण व कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.
अभियान से आम जनता को जोड़ने के लिए समाज के सभी वर्गों को शामिल किया गया है. जिले में शौचालय का निर्माण तेज गति से किया जा रहा है. मौके पर डीपीओ अजय कुमार, बीडीओ राहुल वर्मा, भेलवारा मुखिया वीणा कुमारी, डीआरडीए निदेशक नारायण विज्ञान प्रभाकर, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, डीपीआरओ देवेंद्र नाथ भादुड़ी, सीओ राजीव सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola