जिप अध्यक्ष की जीत से भाजपा उत्साहित

Published at :21 Jan 2016 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष की जीत से भाजपा उत्साहित

हजारीबाग : जिप अध्यक्ष पद पर सुशीला देवी की जीत से भाजपा नेता उत्साहित हैं. जिप अध्यक्ष चुनाव परिणाम पर पूरे जिले की नजर थी. भाजपा व आजसू के नेताओं के बीच शीतयुद्ध छिड़ा था. जिसका पटाक्षेप हो गया. पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व आजसू राजनीति फायदे के रूप में अध्यक्ष चुनाव के परिणाम […]

विज्ञापन
हजारीबाग : जिप अध्यक्ष पद पर सुशीला देवी की जीत से भाजपा नेता उत्साहित हैं. जिप अध्यक्ष चुनाव परिणाम पर पूरे जिले की नजर थी. भाजपा व आजसू के नेताओं के बीच शीतयुद्ध छिड़ा था. जिसका पटाक्षेप हो गया. पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा व आजसू राजनीति फायदे के रूप में अध्यक्ष चुनाव के परिणाम को देख रहे थे. जिले में कई राजनेताओं को पंचायत चुनाव में राजनीतिक क्षेत्र में उभरने का मौका मिला. कई बड़े राजनेताओं को जनता ने सिरे से नकार दिया.
हजारीबाग जिप अध्यक्ष पद, उपाध्यक्ष, 16 प्रखंडों में प्रमुख, मुखिया व पंसस के उम्मीदवारोंकी जीत-हार का पूरा परिणाम सामने आ गया है. जिप अध्यक्ष पद पर सुशीला देवी व प्रियंका कुमारी के बीच सीधा मुकाबला हुआ. दोनों उम्मीदवार के पीछे बड़े नेताओं ने लॉबिंग की. सुशीला के लिए भाजपा विधायक मनीष जायसवाल व प्रियंका के लिए चंद्रप्रकाश चौधरी व प्रदीप प्रसाद लगे थे. यहां तक कि मनीष जायसवाल के पीछे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा व प्रदीप प्रसाद के पीछे सुदेश महतो बैकअप कर रहे थे.
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सुशीला देवी को जीता कर नये नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित किया है.लोकसभा चुनाव 2014 में तत्कालीन सांसद यशवंत सिन्हा ने अपने पुत्र जयंत सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा से उम्मीदवार बनाया. उस समय पार्टी के पूर्व विधायक देवदयाल, लोकनाथ समेत जिलास्तरीय कई भाजपा नेताओं ने विरोध किया. यशवंत सिन्हा के लिए पार्टी में आये मनीष जायसवाल रामबाण साबित हुए. जयंत सिन्हा के विरोध की धार को कुंद कर उस समय भी नेतृत्व क्षमता साबित किया था.
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पांच विस में मात्र भाजपा सिर्फ हजारीबाग सदर सीट से जीत सकी. इसके बाद चुनावी समर में पंचायत चुनाव सामने आया. सदर विधायक ने दारू, कटकमदाग, कटकमसांडी व सदर प्रखंड में भी प्रमुख का पद पर अपने समर्थकों को जिताने में सफलता हासिल की. भाजपा को जिला में मनीष के नेतृत्व से लगातार फायदा हो रहा है. पंचायत चुनाव में कई बड़े नेता के कद घटे: बरही से जिप सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता अजरून साव, शैलेंद्र सिन्हा, अंबिका सिंह, भगवान केसरी, डोमन पांडेय, मंडल अध्यक्ष मोती लाल चौधरी की पत्नी चिंता देवी को हार का सामना करना पड़ा.
डाडी में जिप सदस्य के लिए पुरुषोत्तम पांडेय, केरेडारी में भाजपा नेता बालेश्वर कुमार की पत्नी संजू देवी पंसस चुनाव में हार गयी. चुरचू प्रखंड में भाजपा नेता खोखा सिंह, दारू प्रखंड से भाजपा अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, सदर प्रखंड अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, टाटीझरिया प्रखंड से मिथिलेश पाठक, इचाक प्रखंड से अंजु यादव, रजनी शर्मा, बरकट्ठा प्रखंड की बेलकप्पी पंचायत में मंडल के महामंत्री टुकलाल नायक की पत्नी, मंडल अध्यक्ष केवल प्रसाद की पत्नी बिंदेश्वरी देवी, चौपारण प्रखंड में कृष्णा रविदास,जीतेंद्र कुमार समेत कई बड़े राजनीतिक नेताओं को हार का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola