लंबित कार्य शीघ्र पूरे होंगे: डीसी

Published at :21 Jan 2016 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित कार्य शीघ्र पूरे होंगे: डीसी

हजारीबाग : डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि कल्याण विभाग से 11 अलग-अलग छात्रावास कार्य लंबित है. सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है.योजना लंबित होने के कारणों पर कार्रवाई हो रही है. छात्रावास कार्य पूरा कराने के लिए शेष राशि की भी मांग झारखंड सरकार से […]

विज्ञापन
हजारीबाग : डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि कल्याण विभाग से 11 अलग-अलग छात्रावास कार्य लंबित है. सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जांच के बाद आगे की कार्रवाई हो रही है.योजना लंबित होने के कारणों पर कार्रवाई हो रही है. छात्रावास कार्य पूरा कराने के लिए शेष राशि की भी मांग झारखंड सरकार से की गयी है. अधिकांश कार्यपालक अभियंता, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल और एनआरइपी द्वारा कराया जा रहा है. संबंधित विभाग के अधिकारियों से भी कारण पूछा गया है. डीसी ने बताया कि सभी लंबित कार्य शीघ्र पूरे होंगे.
कल्याण विभाग के लंबित छात्रावास योजना एक
हिंदू पल्स टू हाई स्कूल हजारीबाग में बनाये जा रहे 50 बेड वाले अनुसूचित जाति छात्रावास भवन का निर्माण भी अधूरा पड़ा है. यह योजना 2008-09 की है. 19.54 लाख रुपये अधूरा भवन बनाने में खर्च हुआ है. कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल हजारीबाग के स्तर से योजना लंबित है. इस योजना के लिए 19.54 लाख रुपये विभाग के पास पड़ा हुआ है.
योजना दो
उच्च विद्यालय कराली केरेडारी में बनाये जा रहे 100 बेड वाले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास भवन निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. यह योजना 2005-06 की है. 31.82 लाख रुपये अधूरे भवन निर्माण कार्य में खर्च हो चुके हैं. कार्यपालक अभियंता एनआरइपी के स्तर से कार्य लंबित है. पुनरक्षित प्राक्कलन के लिए लगभग आठ लाख रुपये की मांग की गयी है.
योजना तीन
छोटानागपुर उच्च विद्यालय बरकट्ठा में 40 बेड वाले अनुसूचित जाति छात्रावास भवन का निर्माण कार्य अधूरा है. यह योजना 2007-08 की है. अधूरे भवन निर्माण में 26.30 लाख रुपये खर्च हुए हैं. कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल हजारीबाग स्तर से योजना लंबित है.
चौथी योजना
उच्च विद्यालय कटकमसांडी में 50 बेड वाले अनुसूचित जनजाति छात्रावास भवन निर्माण कार्य लंबित है. यह योजना 2008-09 की है. इस योजना के लिए 66.47 लाख रुपये आवंटित हुआ. अधूरे भवन निर्माण में 19.54 लाख रुपये खर्च की गयी है. कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल के स्तर से योजना लंबित है.
पांचवीं योजना
विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज विष्णुगढ़ में 50 बेड वाले पिछड़ी जाति बालक छात्रावास निर्माण कार्य अधूरा है. यह योजना 2011-12 की है. अधूरे भवन निर्माण में 60.70 लाख रुपये खर्च हुए हैं. कार्य जिला अभियंता, जिला परिषद के स्तर से लंबित है. कार्य पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये की और मांग की गयी है.
छठी योजना
दौलत महतो शिक्षक-प्रशिक्षण महाविद्यालय बनासो विष्णुगढ़ में 100 बेड वाले अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास 82.67 लाख रुपये की लागत की योजना है. विभाग द्वारा मात्र 30 लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है. राशि के अभाव में भवन कार्य लंबित है. 52.67 लाख रुपये की मांग की गयी है. यह योजना 2011-12 की है.
सातवीं योजना
पिछड़ी जाति आवासीय उच्च विद्यालय सह छात्रावास मटवारी हजारीबाग का निर्माण कार्य लंबित है. यह योजना 2002-03 की है. विभाग द्वारा एक करोड़ 30 लाख रुपये उपलब्ध कराया गया है. अधूरे भवन निर्माण में एक करोड़ तीन लाख रुपये खर्च हो गये हैं. कार्य पूरा करने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की गयी है. भवन प्रमंडल हजारीबाग के स्तर से कार्य लंबित है.
आठवीं योजना
पिछड़ी जाति बालिका आवासीय उच्च विद्यालय मटवारी हजारीबाग में 100 बेड वाले पिछड़ी जाति बालिका छात्रवास का निर्माण कार्य अधूरा है. अधूरे भवन निर्माण में 70.21 लाख रुपये खर्च हुआ है. कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग के स्तर से योजना लंबित है. योजना पूरा करने के लिए 14 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गयी है. यह योजना 2005-06 की है.
नौवीं योजना
कॉमन फेसिलिटी सेंटर विष्णुगढ़ वर्ष 2010-11 की योजना है. अधूरे भवन निर्माण कार्य में 6.76 लाख रुपये खर्च हुआ है. कार्य अधूरा है.
10वीं योजना
कॉमन फेसिलिटी सेंटर कटकमसांडी का अधूरा भवन निर्माण कार्य पर 8.44 लाख रुपये खर्च हुआ है. यह योजना 2010-11 की है. कार्य पूरा करने के लिए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल अतिरिक्त राशि चार लाख रुपये की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola