कुख्यात अपराधी दशरथ महतो गिरफ्तार

Published at :19 Jan 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी दशरथ महतो गिरफ्तार

हजारीबाग : अंतर जिला गिरोह का कुख्यात अपराधी दशरथ महतो उर्फ शाही महतो ग्राम पड़रिया टोला चोरका बड़कागांव निवासी को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी अखिलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि दशरथ महतो हजारीबाग, चतरा, रांची, रामगढ़ जिले के 16 कांड का नामजद अारोपी है. हजारीबाग के मुफस्सिल में दो पेट्रोल […]

विज्ञापन
हजारीबाग : अंतर जिला गिरोह का कुख्यात अपराधी दशरथ महतो उर्फ शाही महतो ग्राम पड़रिया टोला चोरका बड़कागांव निवासी को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसपी अखिलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि दशरथ महतो हजारीबाग, चतरा, रांची, रामगढ़ जिले के 16 कांड का नामजद अारोपी है.
हजारीबाग के मुफस्सिल में दो पेट्रोल पंप लूटपाट और कटकमसांडी के फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप के लूटपाट का भी आरोपी है. दशरथ के ग्रुप में 19 लोग शामिल है.
छह-सात लोगों को जेल भेजा गया है. बड़कागांव के घनघोर जंगल से दशरथ महतो को गिरफ्तार किया गया है. इसके पास से दो पिस्टल, पांच कारतूस, तीन मोबाइल सेट, चार सीम, एक तलवार और एक काला रंग का बैग मिला है. एसपी ने बताया कि 20 हजार रुपये का पुरस्कार पकड़ने वाले पुलिसकर्मी को दिया जायेगा. इसे पकड़ने में बड़कागांव के एसडीपीओ एचआर लाल चौहान, एसआई मनजीत कुमार समेत सेट व जिला बल के जवान शामिल थे.
इन थानों में है मामला दर्ज
एसपी ने बताया कि दशरथ महतो पर कटकमसांडी थाना कांड संख्या 165/15, इटखोरी थाना कांड संख्या 92/15, सिमरिया थाना कांड संख्या 230/15, सदर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 993/15, 1198/15, बड़कागांव थाना कांड संख्या 36/7,41/10,47/8 , सिल्ली रांची थाना कांड संख्या 27/11,72/11,73/11, रामगढ़ थाना कांड संख्या 114/11, खलारी रांची थाना कांड संख्या 118/07 दर्ज है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola