बच्चों को बेहतर शिक्षा देना उद्देश्य

Published at :19 Jan 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को बेहतर शिक्षा देना उद्देश्य

दृष्टि पब्लिक स्कूल की वर्षगांठ मनी विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बंदखारो में स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल का पांचवां वर्षगांठ सोमवार को मनाया गया. अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक विनोद कुमार साव व संचालन संतोष साव ने किया़ मुख्य अतिथि जोबर पंचायत के मुखिया मुनीलाल महतो नेे कार्यक्रम का उदघाटन किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा […]

विज्ञापन
दृष्टि पब्लिक स्कूल की वर्षगांठ मनी
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बंदखारो में स्थित दृष्टि पब्लिक स्कूल का पांचवां वर्षगांठ सोमवार को मनाया गया. अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक विनोद कुमार साव व संचालन संतोष साव ने किया़ मुख्य अतिथि जोबर पंचायत के मुखिया मुनीलाल महतो नेे कार्यक्रम का उदघाटन किया़ इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे सूदूरवर्ती क्षेत्र में दृष्टि पब्लिक स्कूल छोटे-छोटे बच्चों में शिक्षा का अलख जगा रहा है़
आने वाले दिनों में यह विद्यालय उच्च शिक्षा भी सूदूरवर्ती क्षेत्र के विद्यार्थियों को देगा़ मेरे स्तर से जो सहयोग होगा इस विद्यालय के लिए करेंगे़ संस्थापक विनोद कुमार साव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी शिक्षा देने की सोच को लेकर मेरे द्वारा विद्यालय की स्थापना की गयी है़
मैं बेहतर से बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयासरत हू़ इसके अलावे कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये़ कार्यक्रम के दौरान ब्रेक डांस, पर्यावरण पर नुक्कड़ नाटक, गांधी जी का चश्मा, चूहे-बिल्ली की दिल्ली यात्रा, आटा रेस, चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया़ इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश यादव, समिरा लकड़ा, मरियम खलखो, नंदनी सिंह, सुभद्रा, मदिना, सोनी, पूजा, प्रीति, खुशबू, सत्यनारायण महतो, डॉ महेश लाल, नीलकंठ महतो, चेतलाल महतो, जुमन अंसारी, जोधन महतो, रामचंद्र महतो, विश्वनाथ महतो, अशोक साव, नेमचंद महतो, खुबलाल महतो, टहल महतो, डेगलाल महतो, बालेश्वर महतो, झरी महतो, रामेश्वर महतो, बैजनाथ साव, ईश्वर महतो, कनहाय महतो, सुरेश महतो, लालचंद महतो, उगन महतो, आशा देवी, वीणा देवी, हीरामन महतो, शिबू मरांडी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola