फांसी लगाने से विवाहिता की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 4:42 AM (IST)
विज्ञापन

पति व दो देवर गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच हजारीबाग : कोर्रा न्यू कॉलोनी की एक महिला लता देवी (पति अमर कुमार गुप्ता) की मौत शनिवार को फांसी लगाने से हो गयी. लता की मां ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. महिला की हत्या मामले में पति अमर कुमार […]
विज्ञापन
पति व दो देवर गिरफ्तार पुलिस कर रही जांच
हजारीबाग : कोर्रा न्यू कॉलोनी की एक महिला लता देवी (पति अमर कुमार गुप्ता) की मौत शनिवार को फांसी लगाने से हो गयी. लता की मां ने उसके ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. महिला की हत्या मामले में पति अमर कुमार गुप्ता,देवर आनंद कुमार गुप्ता तथा अमित कुमार गुप्ता को कोर्रा टीओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया.
क्या है मामला
प्राथमिकी के अनुसार लता देवी पांच दिन पूर्व अपने मायके बरकट्ठा घंघरी गांव से ससुराल आयी थी. ससुरालवालों और महिला के बीच बरकट्ठा थाना में विवाद को लेकर पंचायत हुई थी.
इसके बाद महिला ससुराल कोर्रा न्यू कॉलोनी आयी. लता की मां ने पति अमर कुमार गुप्ता,देवर आनंद कुमार गुप्ता ,अमित कुमार गुप्ता,सास और ननद पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसमें कहा गया है कि दहेज के लिए लता की हत्या ससुरालवालों ने कर दी है. शनिवार की सुबह उसका शव रस्सी के फंदे में लटका हुआ मिला. इधर लता के पति ने बताया कि हमारे दो बच्चे हैं. मेरी पत्नी लता एक बच्चे को लेकर रात में सोने गयी थी.
दूसरे कमरे में एक बच्चे को लेकर मैं सो रहा था. सुबह उसे कमरे में जगाने के लिए गया. देखा कि उसका शव फांसी से झूल रहा था. अमर का कहना है क हमलोगों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था. सवाल यह है कि पांच दिन पूर्व बरकट्ठा थाना में पति-पत्नी के विवाद को लेकर पंचायत हुई थी. पंचायत किस बात को लेकर हुई इसके पति को पूरी जानकारी है. बावजूद अमर गुप्ता ने दहेज व अन्य विवाद काे स्वीकार नहीं किया.
टीओपी प्रभारी अमरेश कुमार ने कहा कि मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतका के पति एवं दो देवर को गिरफ्तार किया गया है. प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टिया महिला की मौत फांसी लगाने से हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










