प्रभात फेरी निकाली गयी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का 349 वां प्रकाश पर्व मना हजारीबाग : सिक्खों के 10वें गुरु गुरुगोविंद सिंह की 349 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा उल्लास के साथ गुरुद्वारा में मनाया गया. प्रकाश उत्सव पर्व सात जनवरी से शुरू हुआ और 16 जनवरी को संपन्न हुआ. इस बीच कई धार्मिक अनुष्ठान एवं जन जागृति कार्यक्रम हुए. इस […]
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह का 349 वां प्रकाश पर्व मना
हजारीबाग : सिक्खों के 10वें गुरु गुरुगोविंद सिंह की 349 वां प्रकाश पर्व श्रद्धा उल्लास के साथ गुरुद्वारा में मनाया गया. प्रकाश उत्सव पर्व सात जनवरी से शुरू हुआ और 16 जनवरी को संपन्न हुआ. इस बीच कई धार्मिक अनुष्ठान एवं जन जागृति कार्यक्रम हुए. इस दौरान सुबह में प्रभातफेरी निकाली गयी. लुधियाना से आये रागी जत्था भाई चरणजीत सिंह ने अपनी मधुर कीर्तन और कथा से लोगों को निहाल किया.
14 जनवरी को अमृतसर दरबार साहेब से आये रागी जत्था भाई सुलखन सिंह ने गुरु पर्व के समापन तक कीर्तन एवं संगत से निहाल किया. 48 घंटे तक अखंड पाठ का प्रवाह चला. शनिवार सुबह आठ बजे पर्व के समापन के मौके पर दीवान सजाया गया. इसमें सिख समुदाय के लोगों के साथ-साथ डीसी मुकेश कुमार,शहर के अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए.
प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा एवं गुरु गोविंद सिंह रोड को तोरणद्वार व रंग-बिरंगे विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया. प्रभात फेरी व गुरुद्वारा में लंगर सेवा करनेवालों को सरोपा से सम्मानित किया गया. महिलाओं ने भी प्रकाश पर्व कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया. शनिवार को अरदास के बाद दोपहर में कड़ाह प्रसाद का वितरण हुआ़
कवि दरबार लगा : शनिवार की रात गुरुद्वारा में कवि दरबार लगाया गया. इसमें बच्चों द्वारा गुरु के इतिहास पर विचार एवं कीर्तन हुआ. आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया. गुरुद्वारा अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह ने सभी शहरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया.
गुरु गोविंद सिंह को याद किया : सागर भक्ति संगम की ओर से शनिवार को स्वर्ण जयंती पार्क में गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनायी गयी. इनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










