ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलें : बिशप

Published at :15 Jan 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
ईसा मसीह के बताये मार्ग पर चलें : बिशप

हजारीबाग : गुरुवार को हजारीबाग बिशप हाउस में परिवार वर्ष का समापन हुआ. इसमें अंडामान-झारखंड के नौ धर्म प्रांतों के पुरोहित, धर्म बहनों ने भाग लिया. बिशप आनंद जोजो ने झंडोत्ताेलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मिस्सा पूजा भी हुआ. सेमिनार का मुख्य विषय परिवार और समर्पित जीवन था. मुख्य वक्ता प्रदीप राय कोलकाता ने […]

विज्ञापन
हजारीबाग : गुरुवार को हजारीबाग बिशप हाउस में परिवार वर्ष का समापन हुआ. इसमें अंडामान-झारखंड के नौ धर्म प्रांतों के पुरोहित, धर्म बहनों ने भाग लिया. बिशप आनंद जोजो ने झंडोत्ताेलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मिस्सा पूजा भी हुआ.
सेमिनार का मुख्य विषय परिवार और समर्पित जीवन था. मुख्य वक्ता प्रदीप राय कोलकाता ने परिवार एवं समर्पित जीवन की विषेशताओं को केंद्र बिंदु बना कर लोगों को बताया. उन्होंने इसकी महता पर चर्चा की. इसके बाद ग्रुप निष्कर्ष के लिए पांच-पांच ग्रुप बना. बिशप आनंद जोजो ने परिवार की महत्ता पर जोर दिया.
उन्होंने कहा कि परिवार ही समाज की नींव होती है. ईसाई समुदाय अपने परिवार को ईसा मसीह के बताये मार्गों पर चलने पर जोर दें. हम धार्मिक, अध्यात्मिक, शैक्षणिक दृष्टिकोण के साथ-साथ आनेवाली पीढ़ी पर ध्यान दें. उन्होंने पवित्र परिवार पर जोर दिया. बिखरे परिवारों को एकता में किस प्रकार लाना है इसके लिए मंत्र बताये. रिपोर्ट प्रेजेंटेशन के बाद एक्शन प्लान बनाया गया और उसे हर संभव पूरा करने का प्रण लिया गया. फिर पवित्र मिस्सा बलिदान माननीय बिशप आनंद जोजो की अगुवाई में चढ़ाया गया. जिसमें फादर फ्रांसिस मरियम ने धन्यावाद ज्ञापन किया.
चाय-नाश्ता के बाद सब लोग विदा हुए. कार्यक्रम में फादर अलोक नाग, ब्रदर क्लेमेंट कंडुलना, सिस्टर रश्मि, सिस्टर ललिता रोशनी, मदर जेनेरल लिंडा मेरी, संत अन्ना धर्म समाज की बहनें भी इसमें उपस्थित थी. अन्य जगहों से भी प्रतिनिधि भारी संख्या शामिल हुए. सिस्टर प्रीति एवं ब्रदर जोन पॉल ने प्रारंभिक प्रार्थना द्वारा ईश्वर से आशीष मांगी. फादर अलोक नाग ने स्वागत किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola