दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Published at :15 Jan 2016 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
दही-चूड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

बरकट्ठा : मकर संक्रांति के अवसर पर बरकट्ठा में कई स्थानों पर दही -चूड़ा जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विधायक जानकी प्रसाद यादव के बरकट्ठा स्थित आवास पर जलपान कार्यक्रम आयोजित हुआ. जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास़, पर्यटन मंत्री अमर वाउरी, कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : मकर संक्रांति के अवसर पर बरकट्ठा में कई स्थानों पर दही -चूड़ा जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विधायक जानकी प्रसाद यादव के बरकट्ठा स्थित आवास पर जलपान कार्यक्रम आयोजित हुआ.
जिसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास़, पर्यटन मंत्री अमर वाउरी, कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामना दी़. कहा की मकरसंक्रांति का पर्व धार्मिक भावना से जुड़ा है. कार्यक्रम में दशरथ यादव़, राजकुमार नायक, गोपाल प्रसाद़, दुर्गा चौधरी, संजय साव समेत बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के जयनगर, बरकट्ठा, इचाक एवं चलकुशा प्रखंड से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए़
भाजपा कार्यालय में दही-चूड़ा कार्यक्रम : भाजपा कार्यालय बरकट्ठा में भी दही-चूड़ा जलपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
पूर्व विधायक अमित कुमार यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री अमर वाउरी, कोडरमा सांसद रवींद्र कुमार राय, विधायक जानकी यादव़, विधायक मनीष जायसवाल़, नागेंद्र महतो मुख्य रुप से शामिल हुए. मौके पर जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, प्रखंड अध्यक्ष केवल प्रसाद, सुरेंद्र पासवान, सुमन ठाकुर, टुकलाल नायक,जागेश्वर यादव, अनील आजाद़, दुर्गा यादव समेत विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडो से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola