ये बाबा हैं उनकी दुआ ही दवा है...
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jan 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

बरही प्रखंड मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कवि सम्मलेन का आयोजन बरही : स्वामी विवेकानंद के 153वीं जयंती के मौके पर बरही प्रखंड मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया़ विभिन्न प्रांतों से आये कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया़ विशेषकर राजस्थान से […]
विज्ञापन
बरही प्रखंड मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कवि सम्मलेन का आयोजन
बरही : स्वामी विवेकानंद के 153वीं जयंती के मौके पर बरही प्रखंड मैदान में मंगलवार को अखिल भारतीय युवा कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया़ विभिन्न प्रांतों से आये कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया़
विशेषकर राजस्थान से आये कवि दीपक पारिख व शैलेश शैलू ने श्रोताओं की रूचि के अनुसार कविताएं पढ़ी और जम कर तालिया बटोरी़ वाराणसी से आये सर्वेश त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, लखनऊ से आये विनय त्रिपाठी, सुधांशु तिवारी, भभुआ से चंद्रशेखर पांडेय, बलिया से आलोक पांडेय, बस्ती से शिवा त्रिपाठी, झारखंड के महताब खान ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनायी़ इनके अलावे कई स्थानीय कवियों ने भी कविताएं पढ़ी़
कवि सम्मलेन की अध्यक्षता कोरबा छत्तीसगढ़ से आयी कवि गीता विश्वकर्मा ने किया़ गीत कुमार ऋत्विक सुधांशु ने मंच का संचालन किया़ मौके पर कवियों और कई वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद को याद किया़ उनके विचारों पर चल कर अध्यात्मिक भारत के निर्माण की बात कही़
विनय त्रिपाठी ने अपनी कविता ये बाबा हैं उनकी दुआ ही दवा है … पर खूब ताली बटोरी. कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय कांग्रेस विधायक मनोज कुमार यादव, बरही एसडीओ मो शब्बीर अहमद व वरिष्ठ कवियों ने सम्मिलित रूप से किया़ समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम जारी था़ काफी संख्या में लोग कवियों को सुनने पहुंचे थे. इसमें कई वीआइपी भी थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










