मुख्यधारा से भटके नहीं युवा

Published at :08 Jan 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्यधारा से भटके नहीं युवा

हजारीबाग : श्रम नियोजन विभाग ने सिंदूर स्थित आइटीआइ परिसर में रोजगार मेला 2016 का आयोजन किया. मंत्री राज पलिवार ने मेले का उदघाटन किया. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार की मंशा है. समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका लाभ मिले […]

विज्ञापन
हजारीबाग : श्रम नियोजन विभाग ने सिंदूर स्थित आइटीआइ परिसर में रोजगार मेला 2016 का आयोजन किया. मंत्री राज पलिवार ने मेले का उदघाटन किया. श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार की मंशा है. समाज के अंतिम व्यक्ति को उसका लाभ मिले यह मेरा प्रयास है. रघुवर सरकार राज्य के विकास की ओर बढ़ रही है. इसका उदाहरण विश्व बैंक द्वारा जारी रिसोर्स के अनुसार झारखंड राज्य 29वें स्थान से तीसरे स्थान पर आ गया है. उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को रोजगार देना सरकार के लिए संभव नहीं है.
लेकिन युवा समाज के मुख्यधारा से नहीं भटके इसके लिए सरकार युवाओं पर विशेष ध्यान दे रही है. विधायक मनीष जायसवाल ने श्रम मंत्रालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि सबसे पहले हजारीबाग में रोजगार मेला का आयोजन करना सरकार की मंशा को बताता है. झारखंड दूसरा राज्य है जहां श्रम कानून में बदलाव लाया गया है. सरकार मजदूरों के हित में कार्य कर रही है और राज्य का विकास करना सर्वोपरि है.
डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार नौकरी की ओर ध्यान देने की बजाय निजी कंपनियों की ओर ज्यादा ध्यान दे. आज युवा बड़े-बड़े शहरों में निजी कंपनियों में अपना भविष्य उज्‍जवल कर रहे हैं और विदेशों तक अपनी पैठ बनाये हुए हैं. रोजगार मेला में नियोजकों ने स्टॉल लगाये और युवाओं से बायोडाटा प्राप्त किया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण उप श्रमायुक्त रंजीत कुमार दत्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन सीके रंजन ने दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola