जांच के लिए पुलिस ने जली हुई हड्डी बरामद की

Published at :08 Jan 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
जांच के लिए पुलिस ने जली हुई हड्डी बरामद की

चौपारण : प्रखंड के ग्राम हजारीधमना के श्मशान घाट से पुलिस ने बुधवार देर रात गुड़िया देवी के चिता पर से जली हुई हड्डी बरामद की है़ थाना प्रभारी सुरेश राम ने कहा कि बरामद हड्डी को जांच के लिए भेजा जायेगा़ जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही यह खुलास हो पायेगा कि गुड़िया देवी […]

विज्ञापन
चौपारण : प्रखंड के ग्राम हजारीधमना के श्मशान घाट से पुलिस ने बुधवार देर रात गुड़िया देवी के चिता पर से जली हुई हड्डी बरामद की है़ थाना प्रभारी सुरेश राम ने कहा कि बरामद हड्डी को जांच के लिए भेजा जायेगा़
जांच प्रतिवेदन आने के बाद ही यह खुलास हो पायेगा कि गुड़िया देवी की मौत कैसे हुई़ ज्ञात हो कि मृतका गुड़िया की भाभी सुनैना देवी ने थाना में उसके ससुराल वालों पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने तथा बिना मायकेवालों की जानकारी के ही शव को जला दिये जाने का आरोप लगायी थी. पुलिस ने सुनैना के आवेदन पर गुड़िया की सास सहित सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है़ पुलिस मामले की जांच कर रही है़
आरोप गलत : इधर घटना के नामजद अारोपी भाजपा नेता संजय सिंह ने कहा है कि सुनैना देवी द्वारा लगाया गया आरोप गलत है़ घटना के समय घर पर गुड़िया व उसका पति बलराम सिंह था़ संजय सिंह दो दिन पूर्व किसी काम से दिल्ली गये हुए है़ उनकी मां व छोटा भाई अपने परिवार के साथ धनबाद में था़ सूचना के बाद वे घर के लिए दिल्ली से चल दिये है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola