उउवि के डेढ़ सौ शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं

Published at :08 Jan 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
उउवि के डेढ़ सौ शिक्षकों को पांच माह से वेतन नहीं

हजारीबाग : जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 150 शिक्षकों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिल पाया है. वेतन के अभाव में शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गयी है. वेतन नहीं मिलने से राशन व अन्य समाग्री की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. बच्चों के पढ़ाई पर भी असर पड़ा है. बच्चों […]

विज्ञापन
हजारीबाग : जिले के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के 150 शिक्षकों को बीते पांच माह से वेतन नहीं मिल पाया है. वेतन के अभाव में शिक्षकों की स्थिति दयनीय हो गयी है. वेतन नहीं मिलने से राशन व अन्य समाग्री की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं. बच्चों के पढ़ाई पर भी असर पड़ा है. बच्चों का समय पर स्कूल फीस नहीं दे पा रहे हैं. इस कारण बच्चों को स्कूल में कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है.
सत्यापन के बाद वेतन : डीइओ सरिता दादेल ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के बाद उनके सत्यापन के लिए सरकार गंभीर है. सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है. सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों को वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा. शिक्षकों की परेशानी से वे अवगत हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola