सारूकुदर से बंद पड़े तीन आरा मील जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jan 2016 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

विष्णुगढ़ : वन विभाग की टीम ने मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर में बंद पड़े तीन आरा मील को जब्त किया. जो सारूकुदर गांव के ठाकुर तुरी, फलजीत महतो तथा इसराइल अंसारी का था. आरा मील से चक्का, ब्लेड, सखुआ तथा गम्हार की लकड़ी को जब्त किया गया. सरिया रेंजर डॉ दिनेश प्रसाद सिंह […]
विज्ञापन
विष्णुगढ़ : वन विभाग की टीम ने मंगलवार को विष्णुगढ़ प्रखंड के सारूकुदर में बंद पड़े तीन आरा मील को जब्त किया. जो सारूकुदर गांव के ठाकुर तुरी, फलजीत महतो तथा इसराइल अंसारी का था. आरा मील से चक्का, ब्लेड, सखुआ तथा गम्हार की लकड़ी को जब्त किया गया.
सरिया रेंजर डॉ दिनेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी की गयी. उन्होंने बताया कि जब्त लकड़ी का मूल्य लगभग एक लाख रुपये से अधिक है. बताया कि गुप्त सूचना पर छापामारी की गयी. छापामारी अभियान में वनपाल भरत तिवारी, पुरुषोतम पांडेय, रामलखन सिंह, किशुन राम, शिवशंकर राम, शफीक अंसारी, शहाबुदीन अंसारी, जागेश्वर महतो, नंदलाल प्रसाद, विनोद कुमार राय, कृष्णा गोप, विष्णु कुमार राय, लखन महतो, भुवनेश्वर महतो, खलील अंसारी, रामेश्वर महतो, मंटू कुमार, गौतम आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










