अगवा ट्रक बरामद चार आरोपी गिरफ्तार

Published at :06 Jan 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा ट्रक बरामद चार आरोपी गिरफ्तार

चौपारण : थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सरदारपुर के पास से 31 दिसंबर को अगवा ट्रक को बिष्णुगढ से 02 जनवरी को बरामद कर लिया गया था़ मगर ट्रक पर लदा सरिया व घटना में शामिल लोग पुलिस की पकड़ से बाहर थ़े घटना के बाद डीएसपी सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, […]

विज्ञापन

चौपारण : थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित सरदारपुर के पास से 31 दिसंबर को अगवा ट्रक को बिष्णुगढ से 02 जनवरी को बरामद कर लिया गया था़ मगर ट्रक पर लदा सरिया व घटना में शामिल लोग पुलिस की पकड़ से बाहर थ़े

घटना के बाद डीएसपी सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी सुरेश राम के नेतृत्व में बनी टीम ने पुलिस बल के साथ छापामारी कर इस प्रकरण में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार दुलारचंद दास शिवहर बिहार, बैजनाथ यादव गिरिडीह, दुर्गा साव विष्णुगढ़ एवं मुख्तार आलम गिरिडीह की निशानदेही पर सरिया बरामद किया गया है़ उक्त लोगों के अलावा तीन-चार अन्य लोगों का नाम भी सरिया खरीदने व बेचवाने में नाम आया है़ जिनकी तलाश पुलिस कर रही है़

आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस : घटना के बाद अगवा ट्रक संख्या एचआर 55 के 3368 के चालक मनोज कुमार सिंह ग्राम बमानडीहा इटखोरी ने थाना में लिखित आवेदन दिया था़

जांच के क्रम में गुप्त सूचना पर पुलिस सबेरा होटल बगोदर पहुंची़ जहां से बगोदर पुलिस के सहयोग से जांच टीम बैजनाथ यादव एवं दुर्गा साव को हिरासत में लेकर विष्णुगढ़ के करगलो गांव में छापामारी कर चुरा कर बेचा गया करीब 30 टन सरिया बरामद किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola