21 हजार रुपये घूस लेते दारोगा को निगरानी ने पकड़ा

Published at :06 Jan 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
21 हजार रुपये घूस लेते दारोगा को निगरानी ने पकड़ा

हजारीबाग. जिले के कोर्रा टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार काे 21 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. निगरानी की टीम ने महेंद्र कुमार से प्रमंडलीय निगरानी कोषांग हजारीबाग में पूछताछ की. फिर उसे रांची ले गयी. कैसे हुई गिरफ्तारी : बरही के मो सरफराज आलम ने टीओपी […]

विज्ञापन

हजारीबाग. जिले के कोर्रा टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार काे 21 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. निगरानी की टीम ने महेंद्र कुमार से प्रमंडलीय निगरानी कोषांग हजारीबाग में पूछताछ की. फिर उसे रांची ले गयी.

कैसे हुई गिरफ्तारी : बरही के मो सरफराज आलम ने टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत निगरानी कोषांग में की थी. जांच में मामला सही पाये जाने पर टीम गठित कर निगरानी के अधिकारियाें ने सरफराज आलम काे 21 हजार रुपये घूस देने के लिए कोर्रा टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार के पास भेजे. घूस लेते ही टीओपी प्रभारी महेंद्र कुमार को निगरानी टीम ने धर दबोचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola