श्री दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग का चुनाव संपन्न
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2016 1:53 AM (IST)
विज्ञापन

वोटों की गिनती जारी हजारीबाग : श्री दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार की सुबह 10 बजे से बड़ा बाजार दिगंबर जैन भवन में शुरू हुआ. सुबह आठ बजे से ही लोग वहां पहुंचने लगे. गहमा-गहमी के साथ सुबह 10 बजे चुनाव आयुक्त ज्ञानचंद जैन एवं धन कुमार जैन के नेतृत्व में मतदान […]
विज्ञापन
वोटों की गिनती जारी
हजारीबाग : श्री दिगंबर जैन पंचायत हजारीबाग कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार की सुबह 10 बजे से बड़ा बाजार दिगंबर जैन भवन में शुरू हुआ. सुबह आठ बजे से ही लोग वहां पहुंचने लगे.
गहमा-गहमी के साथ सुबह 10 बजे चुनाव आयुक्त ज्ञानचंद जैन एवं धन कुमार जैन के नेतृत्व में मतदान शुरू हुआ. कार्यकारिणी के 27 लोगों का चयन करने के लिए 227 परिवार के मुखिया ने वोट डाला. कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 59 लोग चुनाव मैदान में खड़े हैं. शाम को चुनाव खत्म होने के बाद समाचार लिखे जाने तक वोटों की गिनती जारी थी.
कार्यकारिणी सदस्य के लिए चुनाव मैदान में अभय बोहरा, अभय छाबड़ा, आलोक कासलीवाल, अमर विनायका, अमित पाटोदी, अमर विनायका,अमित विनायका, अनिल सेठी, अरुण बोहरा, अरुण सेठी, अरुण लोहाड़िया, अरुण पाटनी, आसित पाटनी, ओमप्रकाश लोहाड़िया, उत्तम पाटोदी, कजोड़ गंगवाल, कपिल विनायका, किशोर विनायका, चंद्र प्रकाश पांडया, जयप्रकाश विनायका, दीपक गादिया, देवेंद्र कुमार कासलिवाल, दिलीप अजमेरा, धर्मचंद काला, धीरज पाटनी, धीरज सेठी, महेश जैन, मनोज जैन, नागेंद्र विनायका, नरेश लोहाड़िया, नीरज गंगवाल, प्रदीप पाटोदी, प्रताप जैन छाबड़ा, भागचंद लोहाड़िया, संजय कुमार सेठी, संतोष छाबड़ा, सुबोध सेठी, सुमेर चंद सेठी, सुनील अजमेरा, सुनील अजमेरा, सुनील चौधरी, सुनील लोहाड़िया, सुनील विनायका, सुरेंद्र विनायका, सुरेश लोहाड़िया, सुशील कुमार पाटनी, राहुल चौधरी, राजीव छावड़ा, राजेश सेठी, राजेश लोहाड़िया, राजेश पटोदी, राजकुमार टोंगया, विकास पाटनी, बिमल छाबड़ा, विनीत छाबड़ा, विपिन छाबड़ा, विनोद काला, ज्ञानचंद बड़जात्या शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










